सलमान और शाहरूख हैं 'घंटा अवार्ड' के हकदार
इस साल बॉलीवुड में घटिया क्वालिटी के फिल्मों में काम करने के लिए दिया जाने वाला 'घंटा अवार्ड' बॉलीवुड के सुपरहीरो को नामंकित किया है जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
इस अवार्ड में 'वर्स्ट एक्टर' की कैटेगरी के लिए सलमान खान, अजय देवगन और शाहरूख खान को नॉमिनेट किया गया है। 'घंटा अवार्ड' हॉलीवुड के 'रेज्जी अवार्ड' जैसा ही है जिसमें फिल्मों में घटिया काम के लिए विभिन्न कैटेगरीज के आधार पर अवार्ड दिए जाते हैं।
'वर्स्ट एक्टर' की कैटेगरी में सलमान खान को 'रेडी' और 'बॉडीगार्ड' के लिए, किंग खान शाहरूख को रॉ वन और डॉन 2 के लिए, अजय देवगन को फिल्म 'सिंघम' के लिए, संजय दत्त को 'रास्कल्स' और विनय पाठक को 'भेजा फ्राइ 2' के लिए नामांकित किया गया।
बॉलीवुड में 'घंटा अवार्ड' का चलन तब शुरू हुआ था जब करण अंशुमान ने सोचा कि बॉलीवुड जैसी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनाई जाती है। इस तरह के अवार्ड का ना होना सचमुच बड़े शर्म की बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











