AI Video- बुढ़ापे में ऐसी हो जाएगी सलमान- शाहरुख की हालत? अजय देवगन को देख चौंक जाएंगे आप!

salman khan Shahrukh khan ajay devgan

Salman, SRK and Ajay Devgn AI Video- एआई की ताकत का अंदाजा तो सभी को हो ही गया होगा। आज कुछ बॉलीवुड सितारों की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि आपका दिमाग चकरा सकती हैं।

भले ही सलमान खान की सिकंदर आने वाली हो, शाहरुख खान लगातार हिट्स पर हिट्स दे रहे और अजय देवगन काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जब ये सितारे बूढ़े हो जाएंगे और इनके पास काम नहीं होगा तो ये कैसे लगेंगे? अगर नहीं तो एआई ने इसका सफर तय किया है।

सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन की एआई जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इनको देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान तो फिर भी सही है लेकिन अजय देवगन को देखकर आपका माथा हिलने वाला है।

सलमान खान काफी जहीन लग रहे हैं तो वहीं शाहरुख खान के झुर्रियां पड़ी हैं। सिंघम को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बूढ़े तो हुए हैं लेकिन साथ में उनकी फाइनेंशियल हालत भी सही नहीं है। यकीनन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एआई जनरेटेड इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हिलाकर रख दिया है।

क्या बोले लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''अजय देवगन तो पक्का बिहारी लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''बाप रे ये अपने सुपरस्टार्स हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐसा ए़डिट क्यों करते हो भाई।''

एक ने लिखा, ''भुखमरी के शिकार हो गए हैं क्या ये सब।'' एक ने लिखा, ''अक्षय कुमार कहां है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सुपरस्टार्स की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है। आप देखिए ये आई जनरेटेड वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X