सलमान, शाहरुख, अजय देवगन समेत बॉलीवुड सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम की अपनी प्रोफाइल
कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे इस जंग में पुलिस कर्मी पूरी जी जान से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और लोगों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने महाराष्ट्र पुलिस को सलाम करते हुए अपने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर को बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन समेत सभी स्टार्स ने यह किया है।
Recommended Video
सबसे पहले सलमान खान ने यह शुरु किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। सलमान के इस कदम से उनके फैंस काफी खुश थे और उनको खूब सपोर्ट कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में लोगों की रक्षा में लगी पुलिस के प्रति अब सभी कलाकार अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटव की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है, जबकि सिर्फ मुंबई में यह आंकड़ा 12 हजार छू चुका है। ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सितारे पुलिस की मदद में भी सामने आए हैं। ऋतिक ने मुंबई पुलिस के लिए सैनिटाइजर्स भेजा था।


Click it and Unblock the Notifications