पठान के लिए शाहरुख खान के साथ सलमान खान ने शुरू की शूटिंग, धुंआधार एक्शन-PICS
पठान फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ने कमर कस ली है। सालों के बाद एक बार फिर सलमान खान और शाहरुख खान स्क्रीन पर नजर आएंगे। दरअसल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो करने वाले हैं। अब शाहरुख खान और सलमान खान की कुछ फोटो शूट से वायरल हो रही हैं।
पठान के सेट पर सलमान और शाहरुख दोनों नजर आएं। दोनों की गाड़ियां लोकेशन पर दिखीं। बता दें शाहरुख खान ने फिल्म पठान के लिए दुबई में शूट किए हैं। दीपिका पादुकोण उनकी एक्ट्रेस होंगी और फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्टर कर रहे हैं।

पठान फिल्म में सबसे धमाकेदार बात ये है कि फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन बनकर फैंस को हैरान करेंगे। विलेन के रोल में वह शाहरुख खान से भिड़ते नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स ने बेस्ट विजुअल्स के लिए बेस्ट लोकेशन पर शूटिंग करवाई है।

पठान के बाद सलमान खान करेंगे टाइगर 3 की शूटिंग
पठान के बाद सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग की शूटिंग में जुटेंगे। 9 मार्च से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

कभी ईद कभी दिवाली
बिग बॉस 14 के दौरान सलमान खान ने अपने आने वाले 8 महीनों के प्लान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह पठान के बाद टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वह अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली पर काम शुरू करेंगे।

सलमान और इमरान की भिड़ंत
सलमान खान और इमरान हाशमी इस बार ऑन स्क्रिन भिड़ने वाले हैं। जी हां, इमरान हाशमी टाइगर 3 में बतौर विलेन एंट्री हो गई है।

टाइगर 3 की शूटिंग से पहले पूजा
हाल में ही यशराज फिल्म्स स्टूडियो में टाइगर 3 की शूटिंग से पहले पूजा रखी गई थी। जहां इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications