सरहद पार से आई सलमान खान की पाकिस्तानी बीवी.. गिरफ्तार!
[बॉलीवुड न्यूज] दिवानगी शायद इसे ही कहते हैं.. जी हां, किसी स्टार के लिए सरहद पार करना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन गैर-कानूनी तरीके से आना कहां तक सही है, यह आप ही बताइए!

बता दें, एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उनके पास कोई भी जरूरी कागजात नहीं पाए गए। यहां तक की ट्रेन टिकट भी नहीं। महिला को 'समझौता एक्स्प्रैस' ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है। जहां उन्होंने कहा कि उन्हें भारत में किसी दरगार जाना है, अपने अंकल के साथ।
PICS: 'प्रेम रतन धन पायो'.. कहीं न हो सलमान की सबसे बड़ी भूल!
लेकिन जैसे जैसे पूछताछ बढ़ी.. पता चला कि वह महिला शाहरूख खान और सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है और उन्हीं से मिलने के लिए भारत आई है। बस किसी भी तरह उसे सुपरस्टार्स की एक झलक देखनी है।
REALLY: इस सुपरस्टार के साथ काम नहीं करना चाहते शाहरूख खान!
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने ऐसी बेताबी दिखाई हो। बहरहाल, यहां मजेदार बात यह भी है कि इस महिला के पति का नाम भी सलमान खान है। खैर, महिला अभी भी पुलिस की हिरासत में है। महिला ने पुलिस से यहां तक कहा कि, या तो शाहरूख- सलमान से मिलने में मेरी मदद करें, या मुझे गोली मार दीजिए..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













