सलमान खान-शाहरुख खान कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे साथ? भगवा में रंगे वायरल तस्वीरों का ये है सच

Salman Khan Shah Rukh Khan Kumbh Viral Photos Fact Check: देश भर में इन दिनों महाकुंभ 2025 छाया हुआ है। तमाम वीआई से लेकर वीवीआई महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान और शाहरुख खान की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में शाहरुख खान और सलमान खान गंगा में स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों भगवा में रंगे एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। नेटिजंस के बीच ये तस्वीर खूब वायरल और फैंस इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं।
हालांकि आपको बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान की ये तस्वीर असली नहीं बल्कि ai जेनेरेटेड है। लेकिन फिर भी फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि सलमान शाहरुख के साथ साथ और भी कई सेलेब्स की AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं जो कुंभ में डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हर सेलेब्स की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उनकी फेक तस्वीरें वायरल कर दी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











