रियल लाइफ में भी सुपरमैन हैं अर्जुन कपूर!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म् तेवर का गीत इस वक्त जमकर फेमस हो रहा है, "मैं तो सुपर मैन, सलमान का फैन..." जी हां जिस प्रकार के सुपरमैन वो फिल्म में हैं, काफी हद तक वैसे ही सुपरमैन ये रीयल लाइफ में भी हैं!!! अरे हम उनकी बॉडी-शॉडी की बात नहीं कर रहे हैं, हम उनके सलमान खान के फैन होने की बात कर रहे हैं। वो रीयल लाइफ में भी सलमान के जबर्दस्त फैन हैं। हालांकि उनके पसंदीदा कलाकारों की लिस्ट में सलमान के एंटी शाहरुख का भी नाम है।

फिल्म 'तेवर' के एक गाने में अर्जुन कपूर ने अपने चहेते सलमान खान को ट्रिब्यूट भी दिया है। जिसमें साफ साफ कहा गया है कि, ''मैं तो सुपरमैन, सलमान का फैन।'' बहरहाल, इस गाने को सुनकर तो आपको भी अर्जुन की दिवानगी का आलम महसूस हो जाएगा।

तेवर में सलमान जैसी एक्टिंग और एक्शन करने पर जब अर्जुन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान, शाहरूख से उनकी तुलना करना बेवकूफी होगी। अर्जुन का कहना है कि दोनों खान अपनी फिल्में और किरदारों से कहीं ऊपर हैं। लोग फिल्मों से नहीं तो उनके चार्म की वजह से एंप्रेस हो जाते हैं। अगर किसी फिल्म को दर्शक पसंद नहीं भी करते हैं, फिर भी लोग यह कहते हैं कि, 'फिल्म में सलमान बहुत अच्छा था यार...' और ऐसे ही रिएक्शन शाहरूख के लिए दिया जाता है। जब शाहरूख रोमांस करते हैं तो सबकी धड़कनें बढ़ जाया करती हैं।

अर्जुन ने कहा कि, बहुत कम एक्टरर्स ऐसे होते हैं जिनका काम उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा बोलती है। दर्शकों पर शाहरूख, सलमान जैसा जादू आज भी कोई नहीं डाल सकता। अर्जुन का मानना है कि आज के एक्टरर्स में भी कोई शाहरूख, सलमान की ऊचाइयों को छू भी नहीं सकता। वहां तक पहुंचना आसान काम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X