..................... Salman khan, Shah Rukh khan, Aamir khan these Muslim Actors celebrate Diwali perform pooja and - Hindi Filmibeat

हिंदू एक्टर्स से ज्यादा ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं धूमधाम से दीवाली, पूजा-पाठ ही नहीं करते हैं ये भी काम...

Diwali 2025

Diwali 2025: दीवाली का त्योहार वैसे तो हर कोई धूमधाम से मनाता है। हर कोई इस दिन पूजा करता है पटाखे बजाता है, मिठाइयां बांटता है। यह आम के साथ ही सितारे भी करते हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए सितारे कुछ दिनों पहले से ही अपने घर पर दीवाली पार्टी का आयोजन करना शुरू कर देते हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। बता दें कि कई हिंदी स्टार्स के अलावा कई ऐसे मुस्लिम स्टार्स भी हैं जो दीवाली के त्योहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। चलिए देखते हैं कि कौन हैं ये एक्टर्स।

सलमान खान

आपको बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहले भाईजान यानी कि सलमान खान का नाम आता है। सलमान खान ना केवल ईद बल्कि होली, गणेश चतुर्थी और तो और दीवाली भी काफी धूमधाम से मनाते हैं। सलमान खान कई बार ग्रैंड दीवाली की पार्टी का भी आयोजन कर चुके हैं।


शाहरुख खान

वहीं दूसरे नंबर पर आते हैं शाहरुख खान। वैसे तो शाहरुख खान को ईद के मौके पर खास उत्साहित देखा जाता है। किंग खान को कभी किसी अन्य पूजा स्थल पर नहीं देखा जाता, लेकिन हां, दीवाली का त्योहार तो बादशाह को भी बेहद पसंद है। वह भी इस खास मौके पर दिल खोलकर दीवाली मनाते हैं। किंग खान के बच्चे को अपने दोस्तों के घर जाकर उन्हें इस खास त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं।

सैफ अली खान और सारा अली खान

आपको बता दें कि सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के मायके जाकर दीवाली मनाते हैं। हाल ही में कपूर फैमिली की दीवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सैफ और उनका पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। वहीं सारा अली खान और इब्राहिम भी दीवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं।

आमिर खान

आमिर खान को जितना ईद मनाना पसंद है उतना ही पसंद है दीवाली मनाना। बता दें कि आमिर खान की बेटी की जब से शादी हुई है वह भी अपने ससुराल वालों के साथ जमकर इस त्योहार को मनाती हैं।

हिना खान

हिना खान मुस्लिम हैं। वह जितनी उत्सुकता के साथ ईद मनाती हैं। उतनी ही खुशी के साथ वह दीवाली की पूजा भी करती हैं। हिना खान ने एक हिंदू लड़के से शादी की है। हिना रॉकी के घर के सभी त्योहारों को खुशी-खुशी मनाती हैं।

कैटरीना कैफ

वैसे तो कैटरीना कैफ मुस्किल एक्टर हैं, लेकिन जब से उनकी शादी विक्की कौशल के साथ हुई है तब से वह करवा चौथ, गणेश पूजा, होली समेत कई हिंदी त्योहारों को धूम धाम से मनाने लगी हैं। इन त्योहारों को अलावा कैटरीना दीवाली पर भी फैन्स को जमकर शुभकामनाएं देती हैं।

Read more about: diwali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X