..................... Salman Khan Set To Move America For Treatment |Bodyguard | पीठ के इलाज के लिए सलमान अमेरिका रवाना - Hindi Filmibeat

पीठ के इलाज के लिए सलमान अमेरिका रवाना

Salman Khan
आखिरकार सलमान खान के पीठ के दर्द ने उनका जीवन मुहाल कर दिया है। और वो इससे निजात पाने के लिए अमेरिका रवाना हो गये हैं। सलमान आज अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। आपको बता दें कि सलमान पिछले काफी समय से अपनी पीठ के दर्द के कारण परेशान हैं, इस दर्द के कारण उन्हें सिर , जबड़ो और गाल में भी परेशानी हो रही है।

आपको बता दें कि फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग के कारण सलमान इस दर्द को बर्दाश्त कर रहे थे। लेकिन अब जब फिल्म पूरी तरह से तैयार होकर 31 अगस्त को पर्दे पर प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के भी सारे काम को सलमान ने निपटा लिया है।

इसलिए अब सलमान खान इत्मीनान से अपना इलाज कराने जा रहे हैं। लेकिन अपनी फिल्म के प्रदर्शन के दिन वो भारत में नहीं होगें। डॉक्‍टरों के मुताबिक भाषा सलमान ट्राइजेमीनल न्‍यूरालजिया एंड एन्‍यूरिज्‍म से पीड़‍ित हैं। लेकिन ये कोई चिंता का विषय नहीं है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन उनके बहनोई और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म में सलमान की हिरोईन करीना कपूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X