बाढ़ पीड़ित इलाकों में सलमान खान ने भेजे 5 ट्रक राशन किट, चिपलून और महाड में लोग हैं परेशान!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो लगातार किसी ना किसी की मदद करते हैं और इस कारण चर्चा में रहते हैँ। इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है। पता चला है कि सलमान खान ने अब बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने हाथ आगे किए हैं। खबरों हैं कि भाईजान ने 5 ट्रक राहत पैकेज के लिए रवाना किए हैं और ये ट्रक चिपलून, महाड और कई क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों की मदद करेंगे।

एक रिपोर्ट है कि मेगास्टार सलमान खान को जैसे ही इसकी खबर हुई वो तुरंत आगे आए और लोगों की मदद के लिए ट्रेक रवाना कर दिए। इन ट्रक्स में सैकड़ों पैकेट्स हैं जो कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने वाले हैं।

salman khan, सलमान खान

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इन पैकेट्स में 5 किलो चावल और गेंहू, 2 किलो दाल, 1 लिटर तेल, 1 किलो चायपत्ती, 2 किलो मसाले, 5 हजार सेनेटरी नेपकिन और 50 हजार बिस्किट के पॉकेट भिजवाए हैं।

जैसे ही ये खबर सामने आई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक बार फिर से एक बेहतर काम करने को लेकर उनको शुक्रिया कह रहे हैँ। भाईजान ने कोरोना काल के समय भी दोनों हाथ से पीड़ितों की मदद की थी और इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में पैसे तक पहुंचाए थे।

सलमान खान एक ऐसे सितारे हैं जो कि फैंस के दिलों पर राज करते हैँ। वर्कफ्रंत पर वो फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी हैँ। आने वाले समय में वो किक 2 और अंतिम जैसे फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली को लेकर भी व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X