मैंने साफ बता दिया कि तुम्हारी फिल्म कोई नहीं करेगा, इसलिए मैं कर रहा हूं - सलमान खान

Recommended Video

Salman Khan's special message for Shahrukh Khan on Kuch Kuch Hota Hai's 20th anniversary | FilmiBeat

सलमान खान बड़बोले हैं लेकिन जब बोलते हैं लोग पेट पकड़कर हंस ज़रूर लेते हैं। ऐसा ही हुआ कुछ कुछ होता है के 20 साल पूरे होने के जश्न पर। दरअसल, सलमान खान इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन उन्होंने अपनी इस प्यारी सी टीम को एक प्यारा सा संदेश देने की सोची और ये संदेश बड़ा मज़ेदार।

सलमान ने एक तरफ जहां शाहरूख को कहा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ये फिल्म साइन करने की कहानी बताई जो बेहद ही दिलचस्प थी। सलमान खान ने बताया कि अलवीरा ने मुझे बताया था कि करण इस रोल के लिए कोई एक्टर ढूंढ रहा है। मैंने उससे कहा कि मुझे आकर कहानी सुना दे।

salman-khan-sends-across-special-message-kuch-kuch-hota-hai-team

अगले दिन मैंने उसकी फिल्म के लिए हामी भर दी। मैंने उसको कहा भी कि और कोई ये रोल नहीं करेगा पर मैं चाहता हूं कि ये फिल्म बने इसलिए कर रहा हूं। बाद में सलमान खान का निभाया अमन का किरदार इस फिल्म की जान बन गया।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने करण जौहर को रूला दिया था। दरअसल, सलमान साजन जी घर आए वाले गाने में फटी जींस और सफेद टी शर्ट में एंट्री करना चाहते थे। वो कपड़े, जो पहनकर वो सेट पर आए थे। जबकि करण जौहर ने उनके लिए काला सूट तैयार रखा था।

जब करण को पता चला कि सलमान अपने फटे कपड़े पहनकर शूट करना चाहते हैं, उनके होश ही उड़ गए और वो रोने लगे। करण को रोता देख सलमान ने अपना फैसला बदल लिया और वही पहन लिया जो करण कह रहे थे।

16 अक्टूबर 1998 को रिलीज़ हुई फिल्म कुछ कुछ होता है ने तहलका मचा दिया। फॉर्मूला पुराना था - प्यार दोस्ती है लेकिन कलेवर बिल्कुल नया। कुछ ही दिनों में राहुल अंजली सबकी जान बन गए और आज तक हैं। जानिए 1998 में क्या कर रहे थे बाकी के सुपरस्टार्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X