असिस्टेंट डायरेक्टर का बैंक स्क्रीनशॉट Viral- सलमान खान मुझे जानते भी नहीं इतने पैसे ट्रांसफर किए
सलमान खान ने कोरोना के इस गंभीर हालात में दिहाड़ी मजदूरों को संभालने का जिम्मा उठाया है। राशन वह अलग से पहुंचा रहे हैं। बीच में इसे लेकर कई तरह की रिपोर्ट भी सामने आयी। माना जा रहा है कि अगर कोरोना के कारण आने वाले दिनों में भी लॅाकडाउन खुलने के बाद शूटिंग नहीं होती है तो सलमान खान लगातार अपनी तरफ से इन सभी का खर्च उठाते रहेंगे।
लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सलमान खान उन लोगों की भी मदद कर रहे हैं जिनके साथ उन्होंने कभी काम भी नहीं किया है। यहां मामला दिहाड़ी मजदूर का नहीं बल्कि डायरेक्टर का है।

अब एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि बिना किसी पहचान के सलमान ने उनकी भी मदद की है। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा ने बैंक से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है।मैसेज में साफ लिखा है कि उनके खाते में बीइंग ह्यूमन द्वारा पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। यहां पढ़िए पूरी डिटेल..


Click it and Unblock the Notifications