सलमान खान खुद पर बना रहे बायोपिक, ओटीटी पर करोड़ों की डील, डॉक्यू सीरीज़ में खोलेंगे सारे राज़
काफी सालों पहले सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन पर बायोग्राफी लिखना कितना नामुमकिन काम है। लेकिन अब सलमान खान खुद अपनी ज़िंदगी के पन्ने पलटने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म के साथ जैकपॉट डील साईन कर ली है। ये प्रोजेक्ट होगा सलमान खान की निजी ज़िंदगी पर।
सलमान खान पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ बनने जा रही है जो उनकी ज़िंदगी के लगभग 60 साल के सफर और उनके करियर के 30 साल से ऊपर के सफर को बताएगी। इस सीरीज़ में सलमान खान और उनके दोस्त, रिश्तेदार, साथ काम करने वाले डायरेक्टर्स और को एक्टर्स के इंटरव्यू शामिल होंगे।

इस सीरीज़ को खुद सलमान खान प्रोड्यूस करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











