दबंग 3- राधे की रिलीज से पहले सलमान खान ने की 350 करोड़ की तगड़ी कमाई, बड़ी रिपोर्ट!
सलमान खान की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्मों की बात की जाए तो वो है दबंग 3 और राधे। दिसंबर में रिलीज हो रही है दबंग 3। राधे के लिए ईद 2020 का इंतजार करना होगा। जब बात सलमान खान की फिल्मोें की आती है तो इसकी कमाई फिल्म के राइट्स बेचने से शुरू हो जाती है।
दबंग की बात की जाए तो इसके पहले दोनों भाग कमाई के लिहाज से जबरदस्त रहे हैं। ईद और उसके साथ सलमान की फिल्म फैंस के लिए बड़ी ईदी साबित होती है। ऐसे में सलमान खान ने अपनी दोनों फिल्मों के राइट्स को 350 करोड़ में बेचने का फैसला लिया है।

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications