रेस 3 Leak Pics, चिलचिलाती धूप में चलाई साइकिल, देखकर होश उड़ जाएंगे
इन दिनों सलमान खान की आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म रेस 3 ताबड़तोड़ सुर्खियों में हैं। फिल्म से सेट से आए दिन तस्वीर वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में सलमान और जैक्लीन का धमाकेदार लुक तो पहले ही दिख चुका है। वहीं हाल ही में रेस 3 के फिल्म के सेट से नई तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं और सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इन्हें देखकर आपको एक अंदाज मिल जाएगा कि रेस 3 में सलमान खान का कितना जबरदस्त एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा।
[2108 का पहला महा Dhamaka, धरे रह गए सलमान से अजय देवगन तक, 300 करोड़ पार!]
रेस 3 का मचअवेटेड ट्रेलर 15 मई को रिलीज होगा। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही है। यहां पर जला देने वाली गर्मी में भी सलमान खान का टफ अंदाज देखने को मिला। हाल ही में फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरों में सलमान खान रेगिस्तान के बीचों-बीच साइकिल और एटीवी चलाते नजर आए। सलमान को इस अंदाज में देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वहीं ये बात पहले ही सामने आ चुकी हैं कि रेस 3 में सलमान खान हड्डीतोड़ एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे।

लीक हुई तस्वीरों में बाकी रेगिस्तान से गुजर रही टीम गाड़ी में ट्रैवल कर रही है लेकिन सलमान खान अपने कुछ साथियों के साथ चिलचिलाती धूप में रेगिस्तान का मुआयना कर रहे हैं। फिल्म की काफी शूटिंग तो हो चुकी है लेकिन इसका क्लाइमैक्स शूट करना अभी बाकी है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें और देखें अब तक लीक हुई रेस 3 की शूटिंग की तस्वीरों में सलमान का धमाकेदार लुक-


Click it and Unblock the Notifications