सलमान खान ने हथियार लाइसेंस के लिए मांगी अनुमति, मिली थी जान से मारने की धमकी
सुपरस्टार सलमान खान ने सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए बंदूक लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में अप्लाई किया है। बता दें, पिछले महीने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। सलमान खान ने इस मामले में दक्षिण मुंबई में मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर के कार्यालय भी विजिट किया।
Recommended Video
धमकी भरे लेटर मिलने के बाद सलमान खान ने पुलिस के पास एक एप्लीकेशन जमा की थी, जिसमें उन्होंने एक हथियार के लाइसेंस की डिमांड की थी। इस बारे में भी सलमान खान ने पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है. हालांकि, अभी तक पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि आखिर सलमान और पुलिस कमिश्नर के बीच क्या बातचीत हुई है।

बता दें, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को किसी अंजान शख्स ने जान से मारने की धमकी वाला पत्र भेजा था। रिपोर्ट्स की मानें तो लेटर में लिखा था कि सलमान खान का भी हाल सिद्धू मूसेवाला की तरह कर देंगे।
एक रविवार की सुबह, सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सलमान को जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र दिया। तुरंत ही, सलीम खान ने पुलिस से संपर्क किया था और बांद्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506-II (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सलमान को कुछ साल पहले जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई पर अब तक करीब 50 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है। उसने एक दफा बयान दिया था- 'अपराध क्या होता है? यह तो जब सलमान खान को यही मारूंगा तो पता चलेगा'। लॉरेंस विश्नोई ने काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
