'कोर्ट की अवमानना हुई है इसलिए केआरके पर लिया जाए ऐक्शन'- सलमान खान ने कर डाली ये मांग!
सलमान खान और केआरके के बीच जो भी विवाद वो किसी से छिपा नहीं हैं। कमाल आर खान ने फिल्म राधे के रिलीज के बाद सलमान खान का नाम लेकर कई तरह की अपमानजनक बातें की थीं। इसके अलावा उन्होने कई आरोप लगाए थे जो कि बेबुनियाद हैं। हालांकि ये केस विवादों के बाद अदालत तक जा पहुंचा है लेकिन इस बार सलमान खान की तरफ से एक और शिकायत की गई है। लेकिन अब सुपरस्टार सलमान खान की तरफ से कोर्ट में अवमानना की अर्जी दी गई है।
इसमें ये लिखा है कि केआरके अभी भी अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान की तरफ से जब केआरके को लीगल नोटिस मिला था तो शुरुआत में केआरके ने घोषणा की थी कि अब वो सलमान खान की फिल्मों का रिव्यू नहीं करेगा।

लेकिन फिर भी वो लगातार सलमान खान को निशाने पर ले रहे हैँ। इतना ही नहीं कई तरह की टिप्पणियां की जा रहीं हैं जो कि मानहानि के केस के बाद काफी चौकाने वाली हैं।
अब देखना ये है कि सलमान खान की इस अर्जी के बाद वो किस तरह से रिएक्ट करते हैं। हाल ही में सलमान खान पर निशाना साधते हुए केआरके ने उनकी उम्र को लेकर कई बातें कहीं थीं।
इसके अलावा उन्होने बिना नाम लिए सलमान खान के लिए गुंडा जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। इस समय सुपरस्टार कई शानदार प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications