#BreakingPic: सलमान - लूलिया ये किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं?
सलमान खान और लूलिया वंतूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है और ये तस्वीर है धर्मगुरू दलाई लामा के साथ। दरअसल, सलमान खान आजकल लेह में हैं और अपनी अगली फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं।
वहां पर उनके साथ लूलिया वंतूर भी हैं। दोनों के अलग अलग कमरों में रूकने की खबर वैसे भी इंटरनेट पर तेज़ी से फैल चुकी है, पर हमें लगा कि आपको क्यों दिलचस्पी होगी कि दोनों साथ में रूके या अलग, इसलिए अपडेट नहीं किया।

लेकिन ये तस्वीर दिलचस्प है जहां सलमान और लूलिया दलाई लामा से मिल रहे हैं और अब वो धर्म गुरू से किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं पता नहीं, पर दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
[#ProofPics: ऋतिक के बेटे हैं सलमान खान के दीवाने!]
वैसे भी सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की खबरें आए दिन इंटरनेट पर आती रहती हैं। हालांकि जब भी सलमान से शादी के बारे में पूछा जाता है वो मज़ाक में टाल देते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा ही किया। अपनी शादी के बारे में खुलकर बात।
लेकिन सबसे दिलचस्प था उनका एक बयान जो सबको लोट पोट कर गया। सलमान ने हमेशा कहा कि उन्हें बच्चे चाहिए लेकिन बीवी नहीं चाहिए। बस तो किसी ने पूछ लिया कि बिना बीवी वाला बच्चा तो गोद भी लिया जा सकता है। तो सलमान का जवाब मज़ेदार था। वैसे शादी पर सलमान के जवाब हमेशा मज़ेदार ही होते हैं -
जवान हूं बच्चे हो जाएंगे
सलमान ने तुरंत अपना जवाब दिया और उनकी हाज़िर जवाबी का कोई जवाब नहीं था। सलमान का कहना था कि अभी वो 50 साल के ही हैं। जब बच्चे किए जा सकते हैं तो अडॉप्ट क्यों किया जाए। और इसके बाद उनके चेहरे पर तैर गई एक शैतानी भरी मुस्कुराहट।
प्यार में शरम
बेसिकली लूलिया और सलमान के बारे में जो भी बधाई दे रहा है उससे सलमान खान को काफी शर्म आती है और यही कारण है कि उन्हें पसंद नहीं आ रहा कि लोग उनके नए रिलेशनशिप पर बधाई दें।
किस करने में शर्म?
सलमान से पूछा गया कि किस करने में इतना क्यों शरमाते हैं। सलमान का कहना था कि SHY होने की बात नहीं है बस मुझे इसकी ज़रूरत नहीं महसूस होती है। जब सारा रोमांस बिना किस के ही इतनी अच्छी तरह दिखाया जा रहा है तो किस की क्या ज़रूरत है।
भरोसेमंद नहीं हूं
सलमान खान ने कहा कि मैं Loyal नहीं हूं, मतलब मुझपर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि सलमान को कमिटमेंट से इतना डर लगता है।
नहीं पसंद पब्लिक रोमांस
सलमान ने आगे कहा कि मुझे पब्लिक में रोमांस करना नहीं आता है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ भी नहीं पकड़ सकता सबके सामने। मेरे घर में ऐसा कभी नहीं हुआ,मेरे पिता ने ऐसा कभी नहीं किया।
नहीं पसंद डिनर पर जाना
सलमान खान ने कहा कि उन्हें डेट पर या डिनर पर जाना पसंद नहीं। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि वो खाना खा रहे हैं और लोग उनकी तस्वीरें ले रहे हैं।
कैंडिल लाइट डिनर
कैंडिल लाइट डिनर तो और बेकार चीज़ है। दो मोमबत्ती में खाना कैसे दिखेगा। अब ऐसे में और दिक्कत हो जाती है। ना खाना दिखे ना इंसान।
हमेशा लड़ाई
कैंडिल लाइट डिनर पर बातें शुरू होंगी और शादी तक पहुंच जाती हैं। और फिर वो हमेशा लड़ाई पर ही खत्म होती है। दो बार कैंडिल लाइट डिनर किया और दोनों बार यही हुआ है।
जो घर में नहीं तो बाहर कैसे
सलमान ने आगे कहा कि रोमांस बड़ी ही पर्सनल चीज़ होती है। जो काम आप घर पर मां बाप के सामने नहीं कर सकते वो पब्लिक में सबके सामने कैसे कर लेते हैं।
हो गए थे पानी पानी
[MUST READ: बस ऐश - कैट का नाम सुन पानी पानी हो गए सलमान!]


Click it and Unblock the Notifications









