धर्मेंद्र चुकाएंगे सलमान खान का अहसान, भारत फिल्म में इस सीन के लिए करेंगे मदद
अभिनेता सलमान खान फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में है और इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है। बता दें कि फिल्म भारत में सलमान खान एक ऐसे आदमी का रोल कर रहे है जो कि आजादी 1847 से लेकर अब तक के जीवन को अनुभव कर चुका है और उसको जी रहा है। इस फिल्म के लिए सलमान को तीन रूप बदलने पड़ेगे।
इसके अलावा फिल्म के अगले सेगमेंट की बात करें तो फिल्म में एक सर्कस वाला हिस्सा भी होगी जो कि फिल्म मेरा नाम जोकर से प्रेरित होकर फिल्माया जाएगा। इस बात को लेकर सलमान खान धर्मेंद्र की सलाह ले रहे है क्य़ोंकि काफी कम लोग जानते है कि धर्मेंद्र फिल्म मेरा नाम जोकर में थे और उन्होने राज कपूर के साथ काम किया है।

इसी के चलते इसके रचनात्मक सीन्स को फिल्माने के लिए सलमान खान धर्मेंद्र की सलाह ले रहे है। बता दें कि ऐेसी अफवाहें आ रही है कि धर्मेंद्र इस सीन को फिल्माने काफी मदद करने वाले है।
धर्मेंद्र ने कहा था कि फिल्म मेरा नाम जोकर में राजकपूर के साथ काम करके ऐसा लगा था कि उनका सपना पूरा हो गया है और मैं बहुत ज्यादा खुश हुआ था।
उन्होने कहा कि जब उनको फिल्म मेरा नाम जोकर का रोल ऑफर हुआ था तो वो काफी खुश थे और मैने काफी पास से फिल्म का अनुभव कि वो वकई में काफी बेहतर अनुभव था।
अगर फिल्म भारत में सलमान को जरूरत पड़ी तो मैं जरूर मदद करना चाहूंगा क्योंकि सलमान मेरे और मेरे परिवार के काफी ज्यादा करीब है।
सलमान खान की बात करें तो वो इस समय रेस 3 के लिए काफी ज्यादा व्यस्त है और इसके बीच में ही वो भारत के साथ साथ दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु करने वाले है।
सलमान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिजी होने जा रहे है और दस का दम का अगला सीजन लेकर आ रहे है। इस सीजन का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
सलमान खान इन दिनो रेस 3 का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications
