सलमान खान के हत्या की साजिश कर रहा था यह गैंगस्टर.. पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा!
हाल ही में पुलिस ने एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है, जिसने खुलासा किया है कि वह सलमान खान की हत्या की प्लानिंग कर रहा है। बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में कहा है कि सलमान को उनके घर की बालकनी में मारने की प्लानिंग थी। संपत नेहरा के फोन में सलमान खान के घर गैलैक्सी अपार्टमेंट की कुछ तस्वीरें भी बरामद हुई।
सलमान खान के बाद.. अब अजय देवगन का दिसंबर धमाका
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि संपत ने सलमान खान के आने-जाने और पूरे इलाके का पूरा खाका भी तैयार कर लिया था। हरियाणा पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर ने शनिवार को बताया- मई के पहले हफ्ते में संपत नेहरा ने सलमान खान के मुंबई स्थित घर का मुआयना किया था। संपत ने सलमान खान के बालकनी में आने की टाइमिंग तक पर नजर रखी थी, जब वह अपने फैंस को अपनी झलक दिखाते हैं। संपत ने बालकनी की दूरी नापने तक की कोशिश की और घर के कुछ फोटोग्राफ तक इकठ्ठा कर लिए थे।

इससे आप समझ सकते हैं कि मामला कितना गंभीर है। लिहाजा, सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। याद दिला दें, काला हिरण शिकार मामले में जब सलमान जोधपुर में थे.. तो वहां के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी थी। बता दें, संपत नेहरा उसी गैंग का हिस्सा है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications