सलमान खान की भारी सिक्योरिटी देख कांप जाएगा दुश्मनों का दिल, घर से लेकर एयरपोर्ट तक की गई ये व्यवस्था

Salman Khan security increase after firing care: सलमान खान (Salman Khan) के फायरिंग केस के बाद से भाईजान की सुरक्षा व्यवस्था और भी बढ़ा दी गई है। हालांकि उन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही में इस केस से जुड़े अन्य अरोपी भी सलमान खान की गिरफ्त में हैं। शूटर्स समेत पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रेकी करने वाले रफीक को पिछले हफ्ते राजस्थान में पकड़ा था और हरपाल सिंह को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है।
सलमान खान की भारी सिक्योरिटी
बता दें कि केस में लगातार अपडेट जारी हैं। फिलहाल तो पुलिस हमले के मास्टर माइंड अनमोल बिश्नोई को पकड़ने की प्लानिंग में हैं। आपको बता दें कि इस केस के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही एयरपोर्ट पर जाते हैं। उनके पीछे सिक्योरिटी की गाड़ियों का लंबा काफिला देखने को मिलता है। सुरक्षा घेरे में ही सलमान खान को निकाला जाता है। खान की सुरक्षा को लेकर टीम काफी सतर्क है।
इस फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो सलमान कई फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। वह जल्द ही सिकंदर, नौ एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दंबग 4, धाक, डेविल को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच माना यह भी जा रहा है कि सलमान खान बिग बॉस (Bigg Boss) का ओटीटी सीजन भी होस्ट कर सकते हैं। बता दें कि फैन्स भी इंतजार कर रहे हैं कि कब सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करने नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











