Salman Khan की सिक्योरिटी देखकर तो Lawrence Bishnoi के भी छूटेंगे पसीने, बॉडीगार्ड से लेकर ड्रोन तक...

Salman Khan

Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बुधवार, 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अपना वोट डालने के लिए बाहर निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनकी सिक्योरिटी इतनी ज्यादा टाइट थी कि लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गई है।

Salman Khan का सुरक्षा घेरा

एक वीडियो में, दिख रहा है कि सलमान खान की सुरक्षा में हाई-टेक ड्रोन और कमांडो भी शामिल है ताकि सलमान की सुरक्षा में एक परिंदा भी ना पर मार सके। बांद्रा वेस्ट में माउंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचने पर सलमान को सुरक्षा कर्मियों और कारों के काफिले ने घेर लिया।

लोगों को ग्रीट किया

सलमान के पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिसमें उन्हें ग्रे टी-शर्ट और जींस के साथ काली टोपी और सनग्लासेस पहने देखा गया। खान पोलिंग बूथ पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर ग्रीट करते और उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आए।

Salman Khan को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

आपको बता दें, हाल के कुछ महीनों में, सलमान को कई खतरों का सामना करना पड़ा है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब एक्टर के साथ हर जगह उनका काफी बड़ा काफिला चलता है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X