सलमान खान ने किया Confirm- बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को करेंगे लॉंच- इस दिन का है इंतजार
सलमान खान एक नहीं बल्कि कई लोगों के गॉडफादर हैं और आए दिन किसी ना किसी नए चेहरे को बॉलीवुड में लॉंच कर देते हैँ। इस सप्ताह उनकी फिल्म नोटबुक रिलीज हो रही है जिसमें वो अपने दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लॉच कर रहे हैं। इसके अलावा काफी समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को लेकर खबर आ रही थी कि वो उनके बेटे टाइगर को लॉंच करने वाले हैं।
अब सलमान खान ने खुद इसपर मुहर लगा दी और कहा कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं। सलमान ने एक इंटरव्युव के दौरान बताया कि शेरा के बेटे टाइगर को अभी तैयार किया जा रहा है..

वह पहले से ही कई निर्माताओं और निर्देशकों की नजर में हैं लेकिन शेरा को लगता है कि मैं उनके बेटे के लिए एक स्क्रिप्ट का सबसे अच्छा जज बनूंगा, इसलिए मैं अब स्क्रिप्ट खोज रहा हूँ।
मुझे अभी तक कुछ योग्य नहीं मिला है। गौरतलब है शेरा के बेटे टाइगर काफी ज्यादा स्मार्ट हैं और एक हीरो वाला फेस रखते हैं। अब देखना ये है कि सलमान खान को कब इनके लिए बेहतरीन स्क्रिप्ट मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications