2017 में सलमान खान की दूसरी फिल्म.. लेकिन सिर्फ 2 मिनट के लिए.. ब्लॉकबस्टर!
शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान का कैमियो 2018 में देखा जाएगा। लेकिन उससे पहले सलमान फिल्म जुड़वा 2 में भी कैमियो निभाने वाले हैं, जिसकी अच्छी खासी चर्चा है। वरूण धवन की इस फिल्म में सलमान का कैमियो कैसा होगा.. इस पर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
एक हफ्ता पूरा.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का रिपोर्ट कॉर्ड.. फर्स्ट क्लास!
किसी का कहना है कि सलमान का गाना होगा.. तो किसी का कहना है कि वो वरूण के गॉडफादर बने नजर आएंगे। बहरहाल, बता दें कि ये सभी बातें गलत हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान अंत के सीन यानि की क्लाईमैक्स में नजर आएंगे, ठीक क्रेडिट्स से पहले। सीन कुछ ऐसा होगा कि वरूण धवन के डबल कैरेक्टर राजा और प्रेम एक होटल में रियल राजा, प्रेम.. यानि की सलमान खान से मुलाकात करते हैं। यहां उनकी इक्की दुक्की डॉयलोगबाजी भी है।
Recommended Video

कुल मिलाकर फिल्म में सलमान खान का सिर्फ 2 मिनट का कैमियो है। लेकिन कोई शक नहीं कि यह सीन फिल्म का हाईलाइट होने वाला है।
बहरहाल, यहां जानते हैं हाल फिलहाल में कौन कौन से एक्टर्स ने कैमियो में कमाल दिखाया है-


Click it and Unblock the Notifications











