Opps..दबंग सोनाक्षी ने खुलेआम की सलमान की बुराई!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान उन्हें बहुत डांटते हैं, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता। जी हां, यह बात खुद सोनाक्षी ने मीडिया के सामने रखी है। हमें उम्मीद है कि सलमान अब इस बारें में ध्यान रखेंगे।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरूआत भी अरबाज खान की फिल्म से की है। लिहाजा, वे खान परिवार की काफी नजदीकी हैं। वहां के हर फंक्शन में सोनाक्षी की मौजूदगी देखी जाती है।
'अजेंडा आज तक 2014' से इतर 27 वर्षीय सोनाक्षी ने यहां खुलकर अपनी बार रखी। जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान की कौन सी बात उन्हें पसंद नहीं तो सोनाक्षी ने कहा कि, 'मुझे सलमान के बारे में एक बात पसंद नहीं है। वह कभी-कभी वह मुझे बहुत डांटते हैं।'
वहीं, जब उनसे शाहरुख और आमिर खान के बारे में पूछा गया तो सोनाक्षी ने कहा, 'मैं इसका जवाब नहीं दे सकती क्योंकि मैं उन्हें अच्छे से नहीं जानती। पर्दे पर दोनों ने कुछ बेहतरीन किरदार निभाए हैं। शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अच्छे रोमांटिक हीरो हैं।'
इतना ही नहीं, सोनाक्षी ने बॉलीवुड की खान तिकडी की जमकर तारीफ भी की। सोना ने कहा कि खान तिकड़ी के स्तर तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'शाहरुख और सलमान जैसे अभिनेता असल मायने में स्टार हैं। स्टार वे होते हैं, जो आपसे दूर हों और उन तक पहुंचना मुश्किल हो।'


Click it and Unblock the Notifications