Salman Khan: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करने से डरे सलमान, ट्वीट करके मांगी दुआ

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी से डरे ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि सलमान से तो खुद पूरा बॉलीवुड डरता है। पर इस बात तो कुछ अलग ही हो गया है, इस बात जो हुआ है उस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है, दरअसल क्योंकि पहली बार है जब सलमान खान को डर लगा है इस बात की जानकारी उन्होंने खुद तस्वीर साझा की हैं।
दरअसल पहली बार है जब सलमान खान ने अवॉर्ड्स शूट की एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सेट पर नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर के साथ भाईजान ने एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है, जिसमें वह दुआ मांगते हुए दिख रहे हैं।
सलमान खान की यह लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर में डेनिम और स्वेट शर्ट में नजर आ रहे हैं।
Nobody knows what tomorrow holds…. Not true in this case as it’s Filmfare Awards tomorrow.. बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्यूंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्।#FilmfareAwards pic.twitter.com/D9x7KmyFPf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 26, 2023
सामने आई इस तस्वीरे में भाईजान का स्वैग देखने लायक है, वहीं इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कोई नहीं जानता कल क्या होने वाला है। हालांकि इस मामले में यह सच नहीं है क्योंकि कल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हैं। बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्यूंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्। इस कैप्शन पर फैंस भी फिल्म फेयर देखने की बेसब्री बयां करते हुए नजर आ रहे हैं।
खैर ऐसा कैप्शन देख हर कोई समझ गया कि इस बार होस्टिंग से पहले भाईजान को डर लग रहा है। सलमान खान की खुद से शेयर की गई तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह गोविंदा से गर्मजोशी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को देखते ही फैंस कह रहे हैं कि कुछ तो धमाकेदार होने वाला है, सलमान-गोविंदा की तस्वीर से पहले विक्की कौशल ने भी फिल्म फेयर की रिहर्सल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है।
आपको बता दें, फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 को सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल एक साथ होस्ट करने वाले हैं, जिसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। खैर फैंस इस अवार्ड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications