अर्पिता के मिलाने से पहले ही आयुष शर्मा को कास्ट करना चाहते थे सलमान खान, साझा किया मजेदार किस्सा!
सलमान खान जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं वो अपने आप सुर्खियों का हिस्सा बन जाता है। जैसे इस वक्त वो अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर खबरों में है और फिल्म की कहानी काफी शानदार होने वाली है। इस फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एक सिख पुलिस अधिकारी सलमान खान और एक गैंगस्टर आयुष शर्मा के बीच होगी। फिल्म 26 नवंबर 2021 को एक नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है।
लेकिन इस वक्त सलमान खान का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने आयुष को लेकर दिया है। आयुष शर्मा को लेकर सलमान खान से मीडिया ने पूछा था कि आयुष का कौन सा गुण उनको काफी पसंद है।

इसपर सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया। सलमान खान ने एक कहानी बताई की अर्पिता ने जब आयुष को परिवार से मिलाया था उसके पहले ही वो आयुष को इस फिल्म में लेने वाले थे।

सलमान खान ने कहा
सलमान खान ने कहा कि.. ''पहले हम एक फिल्म कर रहे थे जिसकी स्क्रिप्ट अभी भी मेरे पास है। मैं उस उम्र में फिट नहीं हो रहा था इसलिए हम किसी ऐसा लड़के को ढूंढ रहे थे जो कि इस किरदार में फिट बैठ सके। इस फिल्म टाइटल था 'माई पंजाबी निग्गा।'

सोहेल मेरे पास आया था
इसी को लेकर सोहेल मेरे पास आया था और कहा था हम एक लड़के की तलाश में हैं जो ये फिल्म कर सके। इसके बाद सोहेल ने बताया कि एक लड़के को उसने गोल्ड जिम में देखा और वो लड़का इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट होगा।

साइन करने के लिए सोहेल ने बताया
जब मैने उसको साइन करने के लिए सोहेल ने बताया कि वो काफी नियमित है लेकिन 2 दिन से जिम नहीं आ रहा है।'' इसके आगे सलमान खान ने बताया कि.. ''इसी के दो दिन बाद अर्पिता ने हमे बताया कि वो किसी से मिलाने वाली है।

पापा के सामने खड़ा था
ये आदमी मेरे और पापा के सामने खड़ा था। अर्पिता फिर पापा से कहा कि 'मैं उससे शादी करना चाहती हूं'। पापा ने पूछा कि ये दोनों क्लियर हैं तो दोनों ने हां कहा

वही लड़का है
तभी सोहेल ने धीरे से मुझे कान में बताया कि ये तो वही लड़का है जिसे उसने जिम में मेरी पंजाबी निग्गा के लिए देखा था।

मुफ्त में फिल्म कारउंगा
फिर मैंने सोहेल से कहा कि मैं उससे मुफ्त में फिल्म कारउंगा। दरअसल, आयुष वही लड़का था जिसे हम फिल्म साइन करना चाहते थे।" सलमान खान का खुलासा काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस कहानी को साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications