'जय हो' के फ्लॉप होने के बाद भी रीमेक फिल्में करते रहेंगे सलमान
बावजूद इसके सलमान खान का रीमेक फिल्मों से मोहभंग नहीं हुआ है। मालूम हो कि 'जय हो' दक्षिण भारतीय फिल्म 'स्टालिन' का हिंदी रीमेक है। 'जय हो' के प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें थीं कि सलमान की दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक में दिलचस्पी नहीं रही। लेकिन सलमान ने कहा, "किसने कहा कि मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों का रीमेक नहीं करूंगा? क्या मैंने ऐसा कहा? नहीं। जब भी कोई अच्छा रीमेक आएगा, मैं जरूर करूंगा।"
सलमान अब तक 'वांटेड', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' सहित चार रीमेक में काम कर चुके हैं। इन सभी ने जबर्दस्त कमाई की। फिलहाल तो सलमान ने अपना रूख क्लियर कर दिया है। और अब उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'किक'से उम्मीदें हैं। फिल्म 'किक' का निर्देशन साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं तो फिल्म में उनकी हिरोईन जैकलीन फर्नाडीज हैं। फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी।
ओ तेरी...लूलिया के चलते एली वेटिंग लिस्ट में...


Click it and Unblock the Notifications
