'भाई भाई' गाना हुआ ब्लॉकबस्टर तो सलमान खान ने फैंस को ऐसे कहा शुक्रिया
सुपरस्टार सलमान खान के फैंस इस समय काफी ज्यादा खुश हैं कि उन्होने ईद में फिल्म ना सही तो कम से कम एक गाना भाई भाई ही रिलीज कर दिया है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के इस गाने में हिंदू मुस्लिम भाईचारा और हर तरह की नफरत को खत्म करने की बात कही है। ये गाना जैसे ही ईद की शाम को रिलीज हुआ फैंस पागल हो गए और सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई थी।
अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को इस गाने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होने लिखा कि.. 'भाई भाई को मिले रिस्पॉन्स के लिए थैंक्यू। यंग जेनरेशन को यह गाना बार-बार सुनाएं आपके छोटे भाई-बहन, आपके बच्चे आदि।

Recommended Video
एक बार फिर थैंक्यू, भगवान आपके साथ रहें और आपकी रक्षा करें।' सलमान खान के इस गाने में कई लाइंस ऐसी है जिनको सुनकर आप काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। इस समय कई ऐसे केस सामने आते रहते हैं जो कि हमारे देश के इतिहास के खिलाफ होते हैं।
सलमान खान इस बार फिल्म राधे के साथ ईद में धमाका करने वाले थे लेकिन अब ये नहीं हो पाया है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में अब दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
देखना है कि इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कब तक किया जाता है। फिलहाल सलमान खा इस समय एक शो हाउस ऑफ भाईजान को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications