इमाम को डांटा लेकिन खुद को रोक नहीं पाये सल्लू
एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग मिस्टर सलमान खान ने अपनी दबंगई दिखायी है। एक विज्ञापन को शूट करते समय सलमान को डायरेक्टर ने कहा कि आप थोड़ा सा एक्सप्रेशन के साथ वॉक कीजिये जिस पर सलमान खान अपने पुराने दबंगई अंदाज में अवतरित हो गये और झट से कह डाला की मैं यहां एक्टिंग करने आया हूं, ओवर एक्टिंग नहीं अगर ओवर एक्ट करवाना था तो शाहरूख को बुला लेते मुझे क्यों बुलाया?
यह सुनकर शूटिंग स्थल पर सभी अवाक रह गये। आपको बता दें कि यह वो ही सलमान खान हैं जो कि अभी कुछ दिनों पहले अपने हिट टीवी शो बिग बॉस सीजन 6 के एक चर्चित प्रतियोगी इमाम सिद्धिकि को जमकर डांट लगायी थी क्योंकि इमाम ने कहा था कि शाहरूख को अभिनय उन्होंने सिखाया है।
तो जिस किंग खान के लिए सलमान ने भरी सभा में किसी को डांट लगायी थी उसी के लिए खुद अपशब्द क्यों कह रहे हैं? क्या इसके पीछे यह समझा जाये कि दोस्तों की तरह सलमान अपने दुश्मनों को भी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं? कारण कुछ भी हो सलमान ने एक बार फिर से शाहरूख बनाम सलमान की जंग छेड़ दी है। देखते हैं कि शाहरूख इस बात का क्या जवाब देते हैं?
वैसे आप लोग इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।


Click it and Unblock the Notifications












