प्रेम का भोलापन खो चुका हूं- सलमान खान
काफी समय बाद सूरज बड़जातिया, सलमान खान और अनुपम खेर की तिकड़ी वापस आ रही है प्रेम रतन धन पायो में। सलमान खान का कहना है कि ये फिल्म उनके अब तक के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है, क्योंकि इतने सालों में वो प्रेम का जो भोलापन था, उसकी निष्छलता सबकुछ खो चुके हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा- प्रेम रतन धन पायो मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। फिल्म को लेकर मैं बहुत खुश हूं लेकिन इतने सालों में मैं वो प्रेम का जो भोलापन है वो खो चुका हूं।
सलमान ने आगे कहा- जब तक मैं प्रेम का भोलापन उसके दिल की निष्छलता को महसूस नहीं कर पाउंगा तक तक मैं ये किरदार निभाना नामुमकिन है। सूरज बड़जातिया और बाबूजी अभी तक पहले ही जैसे हैं लेकिन मैं बहुत बदल चुका हूं। सलमान खान की इस बात को सुनकर जरुर आप भी हैरान हो गये होंगे कि भला सलमान ने इतनी सफाई से अपने दिल की बात कैसे कह दी।
लेकिन सलमान खान हैं ही ऐसे जो कि अपने मुंह पर भले ही कुछ भी रखते हों लेकिन उनका दिल हमेशा साफ ही रहता है। प्रेम का किरदार निभाने में सलमान खान को मुश्किल इसीलिए आ रही है क्योंकि वो दिल में कपट रखकर चेहरे पर भोलापन नहीं दिखा सकते। तो देखते हैं सूरज की फिल्म से सलमान खान के अंदर का वही पुराना प्रेम दोबारा से परदे पर नज़र आ पाता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












