धर्मेंद्र से प्रेरित होकर सलमान खान ने बनाई बॉडी, फिटनेस को लेकर बोली ये बात!
सलमान खान की जब भी बात होती है को सबसे पहले उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और उनकी फिटनेस ही ध्यान में आती है। इस वक्त भी वो कितने फिट हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। सभी जानते हैं कि वो अपने फिटनेस को लेकर कितना ज्यादा ध्यान रखते हैं। देशों में लाखों ऐसे लोग हैं जिनके लिए सलमान खान एक फिटनेस आइडल हैं और उनको देखकर ही लोगों ने जिम जाना शुरु किया है।
लेकिन सुपरस्टार सलमान खान को किससे प्रेरणा मिली है इसका खुलासा उन्होने हाल ही में किया है। दरअसल सलमान खान का कहना है कि.. उन्होने धर्मेंद्र को देखकर अपना फिटनेस ठीक किया है और उन्ही से वो प्रेरित हैं।

मेगास्टार ने यह खुलासा रणवीर सिंह द्वारा होस्ट किए गए पिक्चर बेस्ड क्विज शो में किया। सलमान खान 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' की प्रमोशन के लिए इस शो पर पहुंचे थे और उनके साथ आयुष शर्मा भी नजर आए थे।

56 साल की उम्र में
इसके अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी शामिल थीं। सलमान खान ने इस दौरान कहा कि 56 साल की उम्र में उन्होने खुद का ऐसा शरीर बनाया हुआ है इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। धर्मेंद्र को लेकर उन्होने कहा कि.. "मैंने हमेशा धरमजी का अनुसरण किया है। उनके चेहरे पर यह मासूमियत है। एक अच्छा दिखने वाले आदमी हैं और एक अच्छी काया है।"

टाइगर 3
सलमान खान इस दौरान अंतिम का प्रमोशन कर रहे हैं और इसके अलावा अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

तगड़ा एक्शन
बता दें कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं जो कि तगड़ा एक्शन करती नजर आएंगी।

निगेटिल रोल
इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिल रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार की ये फिल्म काफी दमदार होने वाली है।

26 नवंबर को रिलीज
इसकी कहानी पर काफी काम किया गया है। अंतिम की बात करें तो वो 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। सलमान खान काफी समय से इस फिल्म को लेकर खबरों में है।


Click it and Unblock the Notifications