सलमान को नहीं चाहिए मसाला फिल्में इसलिए बनाई जय हो!
सलमान खान की फिल्म जय हो हमारे समाज के ऊपर आधारित है। समाज में क्या गलत हो रहा है, क्या बदलाव लाने चाहिए ऐसा ही कुछ दिखाने की कोशिश की गयी है फिल्म जय हो में। सलमान खान ने इस फिल्म की थीम भी रखी है चेन ऑफ ह्यूमैनिटी। यानी कि पूरी फिल्म में इंसानियत और समाज ही बेस होगा। सलमान खान के अलावा और भी की सितारों का मानना है कि मसाला फिल्मों का एक टाइम है और ये टाइम जल्द ही गुजर जाएगा। बल्कि धीरे धीरे ये टाइम गुजरता जा रहा है। आजकल बड़ी बडी कंपनियां, प्रोडक्शन हाउस लीक से हटकर और सोशल ईश्यू पर आधारित फिल्मों पर पैसा लगा रहीं और इस तरह की फिल्मों को प्रमोट कर रही हैं।
जैसे कि करन जौहर ने हाल ही में फिल्म दि लंचबॉक्स को प्रमोट किया और इसके को-प्रोड्यूसर भी बने। इसके अलावा यूटीवी के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर ने तो जितनी मसाला फिल्में प्रमोट की हैं और प्रोड्यूस की हैं उतनी ही उन्होंने सोशल ईश्यू पर आधारित फिल्में भी प्रमोट की हैं। जैसे कि शिप ऑफ थीसिस और अब जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म शाहिद।


Click it and Unblock the Notifications
