कश्मीर से सलमान खान का है पुराना रिश्ता..जानिए क्या!

[बॉलीवुड न्यूज] 'यदि किसी ने कश्मीर नहीं देखा, तो उसके कुछ भी नहीं देखा', यह कहना है बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान का। कश्मीर में मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा कि वे काफी समय से कश्मीर आना चाहते थे। उन्होंने यहां से खूबसूरत जगह नहीं देखी है।

बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म होने के बाद कश्मीर के एक टूरिस्ट रिसॉर्ट में मीडिया से बातें करते हुए सलमान खान ने कहा कि कश्मीर बेहद खूबसूरत है और स्विटजरलैेड किसी में मायने में कश्मीर से ज्यादा सुंदर नहीं है।

सलमान ने बताया कि वे दो बाद कश्मीर आ चुके हैं। बता दें, बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर में लगभग 40 दिनों तक चली है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पहलगाम और सोनामार्ग में हुई है।

PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान.

सलमान ने इसके साथ ही बताया कि कश्मीरी लोग काफी सच्चे और सीधे होते हैं और कश्मीर से उनका भी एक पुराना नाता है। सलमान ने कहा कि, मेरे नाना बलदेव सिंह चारक भी जम्मू से थे।

Leaked PICS: बजरंगी भाईजान के सेट पर कश्मीरी लुक में सलमान खान

इस सब के साथ सलमान ने अपने सभी चाहने वालों को भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हिट एंड रन केस के दौरान उनके लिए दुआ मांगी हैं। वहीं, कश्मीर की राजनीतिक स्थिति से जुड़े सवालों को सलमान ने सिरे से नजरअंदाज कर दिया और कहा कि, ये सवाल आप अपने मुख्यमंत्री से पूछें। मैं यहां के टूरिज्म पर बात कर सकता हूं।

वहीं, जब सलमान से पूछा गया कि क्या वे कश्मीर के ब्राण्ड एम्बेसडर बनने को तैयार हैं, तो सल्लू मियां ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, वे कश्मीर नहीं बल्कि पूरे भारत के ब्राण्ड एम्बेडर बनना चाहते हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X