सलमान खान का शादी का कोई इरादा नहीं, करीना से कहा मैं सिंगल हूं!

Salman Khan says i don't have any girlfriend no plans for marriage
सलमान खान ने हाल ही में अपने शो बिग बॉस में करीना कपूर खान और इमरान खान के साथ उनकी फिल्म गोरी तेरे प्यार में का प्रोमोशन किया और साथ ही दर्शकों के सामने अपने दिल का हाल भी कह सुनाया। करीना कपूर ने जब सलमान खान से कहा कि वो शादी क्यों नहीं कर लेते तो सलमान ने साफ कहा कि यार गर्लफ्रैंड तो संभलती नहीं। जब सलमान ने कहा कि आपकी गर्लफ्रैंड कौन है तो सलमान खान ने कहा कि मेरी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है। मैं तो ये भूल ही गया था। सलमान खान ने बाद में कहा कि उनकी जिंदगी में एकाध गोरियां भी हैं।

करीना कपूर अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में गयीं और उन्होंने घर से सदस्यों को कुछ टास्क भी दिये। करीना कपूर के साथ इमरान खान भी बिग बॉस के घर में गये और घर के सदस्यों को कुछ टास्क दिये। इन टास्क के दौरान करीना ने एजाज और एंडी को विनर घोषित किया और उन्हें एक टीशर्ट भी गिफ्ट की। बाहर आने के बाद करीना ने कहा कि उनका फेवरेट कंटस्टेंट है अरमान कोहली और सेकेंड नंबर पर एंडी। एंडी के बारे में करीना ने कहा कि उनकी मां एंडी की बहुत बड़ी फैन हैं।

इमरान खान ने भी कहा कि वो चाहते हैं कि एंडी इस शो को जीतें। सलमान खान ने करीना कपूर और इमरान के साथ काफी मजाक किये और साथ ही उनकी फिल्म के बारे में कई सारी बातें कीं। सलमान खान ने कहा कि वो करीना कपूर और उनकी बहन लोलो यानी करिश्मा दोनों से बेहद प्यार करते हैं। करीना कपूर ने सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए कहा कि वो शादी क्यों नहीं कर लेते तो सलमान ने कहा कि यार गर्लफ्रैड तो संभलती नहीं है। शादी क्या करुं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X