मैं रजनीकांत कभी नहीं बन सकता: सलमान

रजनीकांत की तरह सलमान खान ने भी अपनी कई फिल्मों में अपनी शर्ट बिना छुए फाड़ी, एक पंच में दर्जनों लोगों को ढेर कर दिया और कई ऐसे शॉट दिये जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। सलमान की फिल्मों में ऐसे ऐक्शन को देखते हुए मीडिया ने आखिरकार उनके सामने एक सवाल ठोक ही दिया, कि आप रजनीकांत के बराबर कब पहुंचेंगे। सलमान ने बड़ी ही सहजता के साथ इसका उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे रजनीकांत के करीब पहुंचने के लिए 20 साल लग जायेंगे और तब भी शायद मैं उनके बराबर नहीं पहुंच पाउं। मैं जहां भी हूं, अच्छा हूं।
वैसे हम आपको बता दें कि सलमान की वॉन्टेड, दबंग और आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड ये तीनों साउथ की फिल्मों की रीमेक हैं। वैसे हम आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स में सबसे बड़ा फैनबेस सलमान खान का है।


Click it and Unblock the Notifications











