लड़कों के लिए भाई लड़कियों के लिये जान हूं- सलमान खान

Salman Khan says he is Bhai only for boys not girls
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लड़कियां अपनी जान तो मानती ही हैं साथ ही सलमान खान का खुद भी ये मानना है कि वो भाई सिर्फ लड़कों के लिए हैं, लड़कियों के लिए तो वो जान हैं और ये बात हाल ही में सलमान ने खुद एक्सेप्ट की जब उनकी फिल्म किक का गाना जुम्मे की रात लॉंच हुआ। जुम्मे की रात गाने के लॉंच के दौरान सलमान खान के कुछ फैंस जो कि गाने के लिए हुए एक कॉंटेस्ट से सेलेक्ट होकर आए थे वो भी इस ईवेंट पर मौजूद थे और सलमान खान को देखते ही सभी ने शोर मचाना और सलमान का नाम लेकर चिल्लाना शुरु कर दिया। किसी ने सलमान को सलमान भाई कहकर पुकारा तो सलमान ने कहा वो भाई सिर्फ लड़कों के लिए हैं और लड़कियों के लिए क्या हैं इसपर सलमान मुस्कुराने लगे।

सलमान की दीवानी लड़कियों ने चिल्लाकर कहा कि लड़कियों के लिए तो सलमान जान हैं। ये सुनकर सलमान की मुस्कुराहट और भी खिल उठी और उन्होंने कहा कि लड़कियों को पता है कि वो लड़कियों के लिए क्या हैं। इन सभी लड़कियों जो कि कॉंटेस्ट की वीजेता थी सलमान खान के साथ फोटो निकलवाने का मौका भी दिया गया। सलमान खान भी अपने फैंस के साथ वक्त बिताकर काफी खुश थे। जुम्मे की रात में जैकलीन के साथ सलमान खान की कैमिस्ट्री देखने लायक है। लड़कियों ने ये भी कहा कि सलमान और जैकलीन दोनों साथ में बेहद अच्छे दिखते हैं। सलमान ये सुनकर काफी खुश हुए।

जैकलीन के लिए भी लड़कियों की दीवानगी कम नहीं थी। सभी लड़कियां जैकलीन को लेकर भी काफी चिल्ला रही थीं और कह रही थीं कि जैकलीन बेस्ट हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सलमान के आगे हालांकि जैकलीन थोड़ा कम अच्छी हैं। सलमान ने भी अपने फैंस के साथ मिलकर जैकलीन की थोड़ी खिंचाई की और साथ ही अपनी सभी फैंस को ढ़ेर सारा प्यार दिया। सलमान काफी खुश थे अपने लिए फैंस का इतना प्यार देखकर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X