सुनील ग्रोवर को 'कॉमेडियन' कहने पर सलमान खान ने दिया चौकाने वाला जवाब- बोले 'बेचारा'
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत की प्रमोशन को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और साथ ही फिल्म दबंग 3 की शूटिंग भी कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के सामने सनील को ग्रोवर के बारे में बात करते हुए उनको एक अच्छा कॉमेडियन कहा गया था। सलमान खान ने इस बात उनको बेचारा कहते हुए उनकी काफी तारीफ की। सलमान खान का मानना है सुनील ग्रोवर ना सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं बल्कि वो एक शानदार एक्टर भी हैं।
उनको जो भी किरदार आप दोगे वो उसको बखूबी निभा सकते है। वो हमेशा अपने किरदार में ही रहते हैं। सलमान खान ने ये भी कहा कि वो मिमिक्री अर्टिस्ट नहीं है लेकिन वो अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की मिमिक्री शानदार करता है।

यही नहीं जो किरदार उसने कपिल शर्मा के शो में निभाए हैं चाहे वो गुत्थी हो या मशहूर गुलाटी सभी फेमस हैं। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ ने भी सुनील ग्रोवर की काफी ज्यादा तारीफ की है।
बता दें कि भारत मे सुनील ग्रोवर सलमान खान के दोस्त का रोल निभा रहे हैं जो कि हमेशा उनके साथ रहता है। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











