..................... Salman Khan says Apne Bhai Ka Birthday as he wishe Shahrukh Khan! 'टाइगर' ने 'पठान' को किया विश, सलमान खान बोले 'अपने भाई का बर्थडे है' - Hindi Filmibeat

'टाइगर' ने 'पठान' को किया विश, सलमान खान बोले 'अपने भाई का बर्थडे है', खुश हुए शाहरुख खान के फैंस!

2 नवंबर को सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन था और इस मौके पर लगभग सभी सितारों ने उनको विश किया था और वो काफी चर्चा में चल रहे थे। शाहरुख खान ने इस दिन अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। बता दें कि एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होने किंग खान को काफी देरी से विश किया लेकिन जैसे ही किया उनका अंदाज और ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मेगास्टार सलमान खान की।

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं और सलमान खान ने अपना गाने के बोल के साथ उनको विश किया है। सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा और लिखा..

salman khan, shahrukh khan, सलमान खान, शाहरुख खान

''अपने भाई का बर्थडे है, जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे भाई।'' बता दें कि फिल्म अंतिम से सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर गाना अपने भाई का बर्थडे हाल ही में रिलीज हुआ है।

बधाई दी है

बधाई दी है

इसी अंदाज में सलमान खान ने शाहरुख खान को बधाई दी है। सलमान खान के ट्वीट के बाद उनके फैंस भी लगातार शाहरुख खान को विश कर रहे हैँ। एक फैन ने लिखा है.. ''भाई ने कहा है कि शाहरुख भाई को विश करना है तो मतलब करना है।'' एक यूजर ने लिखा है.. ''ये बंधन तो प्यार का बंधन है।''

 शाहरुख खान के घर पहुंचे थे

शाहरुख खान के घर पहुंचे थे

गौरतलब है कि काफी समय तक सलमान खान और शाहरुख खान की लड़ाई चलती रही थी लेकिन इस वक्त दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और हर सुख दुख में साथ दिखते हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सलमान खान सीधे शाहरुख खान के घर पहुंचे थे और ऐसा करने वाले वो पहले सितारे थे।

सपोर्ट में आए थे

सपोर्ट में आए थे

इसके बाद कई सितारे उनके सपोर्ट में आए थे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन फिलहाल जेल से बाहर हैं और उनको जमानत मिल गई थी।

छापेमारी कर गिरफ्तार

छापेमारी कर गिरफ्तार

बता दें कि आर्यन खान के क्रूज पार्टी के दौरान छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी का कहना था कि उन्होने ड्रग्स का सेवन किया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म पठान और टाइगर 3 को लेकर बिजी हैँ। शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X