..................... Salman Khan savage reply on social media memes and trolls - Hindi Filmibeat

सलमान खान का जबरदस्त जवाब- ''काम करूं या बैठकर MEME देखूं और कमेंट्स पढूं ''

फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बातें की। जहां सलमान खान से सोशल मीडिया ट्रोल और मीम पर सवाल किया गया तो दबंग खान ने जबरदस्त जवाब दिया। सलमान खान ने कहा, मैं सोशल मीडिया मीम पर ध्यान नहीं देता हूं। मैं काम करूं या बैठकर मीम देखा करूं और लोगों के कमेंट्स पढूं। मैं इन सब बातों से दूर रहता हूं। अब मैं पहले की तरह ट्विट भी नहीं करता.. तो मीम क्या देखूंगा।

सलमान खान ने कहा- अब उतना वक्त नहीं मिलता कि ट्विटर, इंस्टाग्राम पर ज्यादा पोस्ट करूं। मुझे कुछ खास दिलचस्पी भी नहीं है। यूं भी सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल प्लैटफॉर्म बन कर रह गया है। मुझे जो पोस्ट करना होता है मैं कर देता हूं, लेकिन फिर उस पर क्या रिएक्शन आ रहे, मैं फॉलो नहीं कर पाता हूं।

Salman Khan

बहरहाल, 5 जून को ईद के मौके पर सलमान खान 'भारत' के साथ फैंस के सामने आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों से ही फिल्म का क्रेज देखा जा सकता है। वह भी सलमान और कैटरीना की जोड़ी साथ हो.. तो फिर धमाका होना तो बनता है।

भारत के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, सुल्तान में भी मैंने मेहनत की थी। मगर इस फिल्म में मैंने जितना काम किया है वो बाकी फिल्मों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है क्योंकि यहां अलग अलग लुक्स अपनाने थे। उम्मीद है कि मेरे फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X