Salman Khan की पेंटिंग देख सऊदी सलाहकार Turki Alalshikh ने लिखा ऐसा पोस्ट, मेगास्टार ने दिया जवाब!

मेगास्टार सलमान खान जितने शानदार एक्टर हैं उतने ही कमाल के पेंटर भी हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी पेंटिंग्स सामने आती हैं तो चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि विदेशी भी उनकी पेंटिंग के दीवाने हो गए हैँ। जी हां, सलमान खान की पेंटिंग को लेकर साउदी अरब के एक मंत्री ने पोस्ट किया है और सलमान खान की तारीफ की है। दरअसल उन्होने सलमान खान द्वारा बनाई पेंटिंग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था,
''सलमान खान मेरे भाई आप दुनिया के एक बड़े सितारे हैं, आपने जो पेंटिंग बनाई है, उसे पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे एक महान उपहार मानता हूं और मैं इसे गिटार के बगल में आपके हस्ताक्षर के साथ रखूंगा।''
ये पोस्ट उन्होने 20 मार्च को किया था लेकिन सलमान खान ने बीते दिन इसका जवाब दिया है। सलमान खान ने लिखा, ''धन्यवाद मेरे भाई तर्की। मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि आपको पेंटिंग पसंद आई। रमजान करीम। आशा है कि आप जल्द ही मिलेंगे। आप सभी के स्वास्थ्य की कामना...''
इसके बाद सलमान खान का ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस भी इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
सलमान खान एक ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और हर देश में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं और ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।
इसके अलावा इस साल के अंत तक उनकी एक और फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी जिसका इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications