सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म- 'हम दिल दे चुके सनम 2' ?
संजय लीला भंसाली अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा के लिए सलमान खान को लॉक कर चुके हैं। हालिया खबरों की मानें तो इस फिल्म की टाइटर होगी- हम दिल दे चुके सनम 2। जी हां, सलमान और भंसाली की बहुचर्चित फिल्म हम दिल दे चुके सनम की तरह ही यह भी एक फुल रोमांटिक फिल्म होगी। लेकिन बता दें, यह पहली फिल्म की सीक्वल नहीं होगी।
सलमान खान और संजय लीला भंसाली लगभग 12 सालों के बाद साथ आ रहे हैं। इससे पहले इन्होंने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम और सावंरिया में साथ काम किया था। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय हम दिल दे चुके सनम ही रही.. खासकर सलमान- ऐश्वर्या राय की जोड़ी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

लेकिन यदि आप सोच रहे हैं 'हम दिल दे चुके सनम 2' में आपको समीर- नंदिनी के आगे की कहानी मिलेगी.. तो ऐसा नहीं है। यह बिल्कुल अलग फिल्म होगी। ये फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। लेकिन इस फिल्म का नाम 'हम दिल दे चुके सनम 2' सिर्फ इसीलिए रखा जा सकता है.. क्योंकि संजय लीला भंसाली को ऐसा लगता है कि इस फिल्म में 'हम दिल.....' जैसी कुछ बातें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











