संजय लीला भंसाली की फिल्म जल्द होगी शुरु- सलमान खान के साथ ये एक्ट्रेस फाइनल?
सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म अब फैंस के लिए बहुप्रतीक्षित बन चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें दबंग 3 के बाद सलमान खान सीधे भंसाली की फिल्म करने वाले हैं। दरअसल, बैक टू बैक एक्शन फिल्में करने के बाद अब सलमान एक लव स्टोरी करना चाहते हैं। लिहाजा, किक 2 या किसी दूसरी फिल्म से पहले वह संजय लीला भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
यानि की संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शुरुआत 2019 में ही हो सकती है। यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जो कि भारी भरकम बजट पर तैयार होने वाली है। अफवाहे हैं कि फिल्म का नाम होगा- हम दिल दे चुके सनम 2.. लेकिन यह सीक्वल फिल्म नहीं होगी।

इस फिल्म का नाम 'हम दिल दे चुके सनम 2' सिर्फ इसीलिए रखा जा सकता है.. क्योंकि संजय लीला भंसाली को ऐसा लगता है कि इस फिल्म में 'हम दिल.....' जैसी कुछ बातें हैं। बहरहाल, अभी इस फिल्म की टाइटल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications