ईद पर सलमान खान के घर जश्न, सलीम खान का कराया दीदार, बालकनी से पूरे परिवार ने दी मुबारकबाद
Salman Khan Salim Khan Eid Celebration: ईद के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने अपनी पारंपरिक परंपरा को कायम रखते हुए मुंबई स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जुटे प्रशंसकों को उन्होंने हाथ हिलाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।

सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान का बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो सलमान खान के घर के अंदर से ही शूट किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने पिता के स्वस्थय होकर घर लौटने के लिए सभी की दुआओं का शुक्रिया किया है।
वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "ईद मुबारक, दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया पापा घर आ गए हैं शुक्रिया।" सलमान खान का ये वी़डियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही कमेंट सेक्शन में भाईजान के प्यार दिल खोलकर खान परिवार पर प्यार लुटा रहे हैं।
इस खास पल में उनके पिता Salim Khan और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ नजर आए। खास बात यह रही कि हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलीम खान पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, जिसे लेकर फैंस में खास उत्साह देखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











