Salman Khan ने Uunchai का ट्रेलर पोस्ट करते हुए सूरज बड़जात्या के लिए कही ये बात!

salman khan

सुपरस्टार सलमान खान और सूरज बड़जात्या का रिश्ता कैसा रहा है ये किसी से छिपा नहीं है। सलमान खान ने अपने करियर की बेस्ट फिल्में राजश्री प्रोडक्शन के साथ दी हैं। इस वक्त उनकी फिल्म ऊंचाई चर्चा में है जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही धमाका हो गया है और खुद सलमान खान इस पर अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए हैं।

जी हां, सलमान खान ने एक ट्वीट करते हुए ऊंचाई के ट्रेलर को साझा किया है और कुछ ऐसा लिखा है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान ने लिखा, ''मेरे सबसे अच्छे निर्देशक और वास्तव में सबसे अच्छे इंसानों में से एक जिनसे मैं कभी मिला और जिनके साथ मैंने काम किया है।

ऑल द बेस्ट माई भाई सूरज बाबूउउउ.. #सूरज_बड़जात्या'' सलमान खान ने इस ट्वीट में सूरज बड़जात्या को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान काफी जल्दी एक फिल्म का हिस्सा बनेंगे जिसमें वो राजश्री प्रोडक्शन के साथ फिर से धमाका करते नजर आने वाले हैं।

हालांकि इस वक्त उसको लेकर ऐलान नहीं हुआ है। सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और अगले साल ईद और दिवाली पर बड़ा धमाका करते नजर आने वाले हैं। उनकी कई फिल्में लाइन से रिलीज होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X