'मेरे लिए वो पिता जैसे हैं..' खराब तबीयत के बीच धर्मेंद्र को लेकर क्या-क्या बोले सलमान खान?

Salman Khan

Salman Khan on Dharmendra: सलमान खान को लेकर सभी अच्छी तरह जानते हैं कि वो धर्मेंद्र को कितनी प्यार करते हैं। अक्सर जब दोनों साथ में आते हैं तो काफी अच्छे दिखते हैं और सलमान खान मस्ती करती रहते हैं।

सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा धर्मेंद्र भी सलमान खान को अपना तीसरा बेटा मानते हैं और कई बार कह चुके हैं सलमान उनपर कुछ ज्यादा गए हैं। धर्मेंद्र को लेकर सलमान खान ने अब कुछ ऐसा कह दिया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

मेगास्टार ने कहा, "वो मेरे लिए पिता जैसे हैं, बस बात खत्म, मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और बस यही चाहता हूं कि वो जल्दी ठीक होकर वापस आ जाएं।" इसके बाद से सलमान खान के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

अस्पताल पहुंचे थे सलमान

हाल ही में जब धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई थी तो सलमान खान काफी परेशान हो गए थे। वो सच में धर्मेंद्र से बहुत प्यार और सम्मान करते हैं। हाल ही में जब ये दिग्गज अभिनेता अस्पताल में भर्ती हुए थे, तो सलमान खुद उनसे मिलने पहुंचे थे ताकि उनकी तबीयत का हाल जान सकें। उनका देओल परिवार से भी बहुत करीबी रिश्ता है। सलमान और धर्मेंद्र ने साथ में मशहूर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में काम किया था। इसके अलावा सलमान ने यमला पगला दीवाना: फिर से और टेल मी ओ खुदा फिल्मों में भी खास मौजूदगी दर्ज कराई थी। सलमान लगातार काम कर रहे हैं और इस वक्त बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं।

निधन खबरों से भड़के लोग

हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बाद मीडिया पर कई सितारे भड़के थे। सनी देओल के अलावा ईशा देओल, हेमा मालिनी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने मीडिया की गैरजिम्मेदाराना हरकत पर बात की थी। सनी देओल ने पैपराजी को उल्टी सीधी बातें तक बोल दी थीं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X