..................... Salman Khan said, Shahrukh Khan is the King of bollywood - Hindi Filmibeat

सलमान ने कहा, 'बॉलीवुड किंग हैं शाहरूख खान और उन्हें ही रहना चाहिए'

salman
मुंबई। बॉलीवुड में पहले से ही शाहरूख और सलमान के बीच की दूरी कम होने की चर्चा जोड़ पकड़ रही थी। वहीं सलमान खान के इस बयान ने जैसे इस खबर की पुष्टि कर दी।

लगातार अपनी सात फिल्मों को 100 करोड़ कल्ब में शामिल करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी शाहरूख खान को 'बॉलीवुड का किंग' कहा है।

'किक' की सफलता के साथ सलमान खान बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिनकी लगातार सात फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसी बाबत जब सलमान से पूछा गया कि इतनी सफल फिल्में करने के बाद क्या वे खुद को बॉलीवुड का किंग मानते हैं, तो उन्होंने इसका अप्रत्याशित सा जवाब देते हुए कहा कि, "आप जो चाहे कह सकते हैं। लेकिन बॉलीवुड में पहले से एक किंग मौजूद हैं और उन्हें ही किंग रहना चाहिए। मुझे उनके किंग होने से कोई समस्या नहीं है।"

शाहरूख खान को किंग मानने वाले दबंग अभिनेता ने अपने जवाब से यह तो साफ कर दिया है कि उन्हें बॉलीवुड के किसी खान से कोई समस्या नहीं है। वहीं, जब सलमान से पूछा गया कि वे इस फिल्म इंडस्ट्री में खुद को कहां रखते हैं ? तो उन्होंने जवाब दिया कि, "मैं अपने आप को बहुत पीछे रखूंगा।"

वहीं, फिल्म बिजनेस से संबंधित प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि फिल्म 200, 300, 500 करोड़ ही क्यों न कमा ले। फिल्म जितना ज्यादा अच्छा बिजनेस करेगी, हमें उतनी खुशी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X