मैं थिएटर मालिकों से माफी मांगता हूं, बॉक्‍स ऑफिस पर 'राधे' की कमाई जीरो होगी- सलमान खान

सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ईद पर रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार 13 मई को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच इसे रिलीज किया जााएगा। सलमान खान ने थिएटर के खुलने के अपने इंतजार को आगे नहीं बढ़ाया और इसे ओटीटी पर रिलीज किया।

जाहिर सी बात है कि राधे अगर सिनेमाघर में रिलीज होती तो ईद और सलमान खान के नाम की यूएसपी बॉक्‍स ऑफिस पर इसे करोड़ों की कमाई देती। इसके साथ थिएटर के मालिकों को भी इसका घाटा सहना पड़ेगा। सलमान खान ने इसे लेकर सभी सिनेमाघर के मालिकों से माफी मांगा है। सलमान खान ने ये भी कहा कि राधे की कमाई बॉक्‍स ऑफिस पर जीरो होने वाली है।

Salman Khan,

सोमवार को सलमान खान ने राधे रिलीज को लेकर वीडियो कॅाल पर मीडिया से बात की। सलमान ने अपने अंदाज में इस बातचीत की शुरुआत की और बोला कि शुक्र है, भगवान का कि वीडियो कॅाल्स हैं नहीं तो हम सबको कोरोना हो जाता।

मैं अपना कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाता

मैं अपना कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाता

इस बातचीत में सलमान खान ने राधे की ईद रिलीज पर कहा कि ये पिछले साल ईद पर रिलीज होने वाली थी।यदि जी का साथ नहीं मिलता है तो फैंस से ईद पर आने का अपना कमिटमेंट पूरा नहीं कर पाता। मेरा मानना है कि ऐसे समय में फिल्म को रिलीज करना जरूरी था। जब कि लोग महामारी से लड़ रहे हैं।

मैं लोगों को एंटरटेन करना चाहता हूं

मैं लोगों को एंटरटेन करना चाहता हूं

सलमान ने कहा कि लोगों की कमाई कम हो गई है। अब टिकट्स पर अधिक पैसे खर्च करने की बजाए लोगों अपने- अपने घरों में ही फिल्म को सस्ते में देख सकते हैं। मैं ऐसे मुश्किल समय में मैं लोगों को एंटरनेट करना चाहता हूं।

सिनेमाघर के मालिकों से माफी मांगता हूं

सिनेमाघर के मालिकों से माफी मांगता हूं

सलमान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि मैं सिनेमाघर के मालिकों से माफी मांगना चाहता हूं। उन्हें उम्मीद कर रहे थे कि राधे को थिएटर्स में रिलीज कर वह कुछ मुनाफा कमा लेंगे।

लगा कि महामारी खत्म हो जाएगी

लगा कि महामारी खत्म हो जाएगी

जब तक हमसे हो सका हमने इंतजार किया। हमें ऐसी उम्मीद थी कि महामारी खत्म हो जाएगी। हम देशभर के सिनेमाघर में फिल्म रिलीज कर पायेंगे। हमें अब नहीं पता कि चीजें कम नॅार्मल होंगी।

राधे का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन जीरो रहेगा

राधे का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन जीरो रहेगा

राधे के बॉक्‍स ऑफिस की कमाई को जीरो बताते हुए सलमान ने बोला कि राधे का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन जीरो रहने वाला है। यह सलमान खान की अब तक की सबसे कम कमाई वाली फिल्म होगी। लोगों को इससे नाराज होना है या खुश, ये वो जाने। जहां हालात थोड़े ठीक हैं,राधे देश के कुछ ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विदेश में भी सिनेमाघर काम ही खुले हैं। इस बार बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं होगा।

मैं नहीं चाहता कि फिल्म के कारण कोरोना हो जाए

मैं नहीं चाहता कि फिल्म के कारण कोरोना हो जाए

सलमान ने फैंस को लेकर कहा कि लोग थोड़े निराश हैं कि बड़े पर्दे पर राधे देखने का मौका नहीं मिल रहा है। कुछ फैंस ने तो ऑडिटोरियम बुक किया वह पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने की योजना बना रहे हैं। मैं इसे प्रोत्साहित नहीं करता। मैं नहीं चाहता कि लोग कहें कि सलमान खान की फिल्म देखने गए और कोरोना हो गया।

राधे होगी सिनेमाघर में रिलीज

राधे होगी सिनेमाघर में रिलीज

फिलहाल इस पूरी बातचीत में सलमान खान ने इस तरफ भी इस तरफ इशारा दिया है कि महामारी खत्म होने के बाद वह फिर से राधे योर मोस्ट वांटेड को सिनेमाघर में रिलीज कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X