कैटरीना कैफ के बाद सलमान खान ने किया ऐलान, बिना शादी जल्द बनेंगे पिता, क्या है पूरा मामला?

Salman Khan Children- सलमान खान और आमिर खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं और वो एक चैट शो पर पहुंचे थे जिसका नाम ''टू मच'' है। अमेजन प्राइम के इस शो को काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट कर रही हैं जो कि आज यानि 25 सितंबर से शुरू होने वाला है।
सलमान खान और आमिर खान इस दौरान कई तरह की बातें करेंगे लेकिन भाईजान ने कुछ ऐसा कह डाला है कि सभी को इस शो का इंतजार है। दरअसल सलमान खान शादी तो नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्होने ये कहा है कि काफी जल्दी वो पिता बनेंगे।
जी हां, इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो कि शादीशुदा नहीं है लेकिन उनके बच्चे हैं। जाहिर है कि सलमान खान का बेबी सभी फैंस भी देखना चाहते हैं।
क्या बोले सलमान खान
बच्चो को लेकर बात करते हुए सलमान खान का कहना था, "बच्चे, एक दिन, जल्द ही, मेरे होंगे। बस इतना है कि बच्चे तो होंगे ही, देखते हैं।" सलमान खान ने इस तरह से फैंस को हिंट दे दिया कि उनकी पीढ़ी तो आगे बढ़ेगी ही। हालांकि सलमान खान ऐसा कब करेंगे इसको लेकर उन्होने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा सलमान खान ने आमिर खान के साथ दोस्ती की शुरुआत को लेकर कहा कि अंदाज अंदाज अपना अपना के वक्त इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन ये काफी समय से चल रहा था।
रानी मुखर्जी ने कही थी बच्चे वाली बात
कुछ साल पहले सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचकर रानी मुखर्जी ने कहा था कि अब किसी को उनकी शादी नहीं देखनी है लेकिन सभी उनके बच्चे जरूर देखना चाहते हैं। इसपर सलमान खान राजी हुए थे और बच्चे पैदा करने की बात कही थी। रानी मुखर्जी ने ये भी बताया था कि सलमान खान ने वादा किया था कि वो काफी जल्दी पिता बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications