''सब लोग शाहरुख, आमिर खान, अक्षय कुमार या रणवीर सिंह नहीं होते हैं''- सलमान खान
इस साल सलमान खान अपने प्रोडक्शन तले फिल्म नोटबुक से मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को लांच कर रहे हैं। फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया प्रनूतन ने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया.. वह बहुत ही मेहनती हैं और फिल्म में बेहतरीन लगी हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि यदि कोई एक्टर आकर आपसे कहे कि वो आपकी फिल्म में काम करना चाहता है और आप उसे लांच करें.. तो आप क्या करेंगे? इस पर दबंग खान ने कहा, मैं उसे फिल्मों में तभी लांच करूंगा जब मुझे उसके अंदर काबिलियत दिखेगी। सब लोग थोड़े ही शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार या रणवीर सिंह होते हैं।

जी हां, सलमान ने शाहरुख, आमिर, अक्षय के साथ बेखटके ही रणवीर सिंह का भी नाम लिया है। जाहिर है सलमान की नजर में रणवीर भी अब सुपरस्टार की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। सलमान का ये स्टेटमेंट यकीनन, रणवीर सिंह के लिए किसी बड़े कॉम्पलिमेंट से कम नहीं है..
बहरहाल, यहां जानें और किन सितारों को सलमान खान ने किया है लांच-


Click it and Unblock the Notifications